पृष्ठ 520 देख रहे हैं
पृष्ठ 520 देख रहे हैं
Qaf
.50
The Letter "Qaf"
तथा हमने इनसे पहले बहुत-से समुदायों को विनष्ट कर दिया, जो शक्ति में इनसे कहीं बढ़-चढ़कर थे। तो उन्होंने नगरों को छान मारा, क्या भागने की कोई जहग है?
निःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए निश्चय नसीहत है, जिसके पास दिल हो, या वह कान लगाए, इस हाल में कि उसका दिल उपस्थित हो।
तथा निश्चय हमने आकाशों एवं धरती को और जो कुछ उन दोनों के बीच है, छह दिनों में पैदा किया और हमें कोई थकान नहीं हुई।
अतः जो कुछ वे कहते हैं, उसपर सब्र से काम लें तथा सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त से पहले1 अपने रब की प्रशंसा के साथ पवित्रता बयान करें।
तथा रात के कुछ भाग में फिर उसकी पवित्रता का वर्णन करें और सजदे के बाद की घड़ियों में भी।
तथा कान लगाकर सुनें, जिस दिन पुकारने वाला1 एक निकट स्थान से पुकारेगा।
जिस दिन वे भयंकर आवाज़ को सत्य के साथ सुनेंगे। यह निकलने का दिन है।
निश्चय हम ही जीवन देते हैं और हम ही मारते हैं और हमारी ही ओर लौटकर आना है।
जिस दिन धरती उनसे फट जाएगी, जबकि वे तेज़ दौड़ने वाले होंगे। यह एकत्र करना हमारे लिए बहुत सरल है।
हम उसे अधिक जानने वाले हैं, जो कुछ वे कहते हैं। और आप उनपर कोई ज़बरदस्ती करने वाले नहीं हैं। अतः आप क़ुरआन द्वारा उस व्यक्ति को उपदेश दें, जो मेरे अज़ाब के वादे से डरता है।
क़सम है उन (हवाओं) की जो (धूल आदि) उड़ाने वाली हैं!
फिर पानी का बड़ा भारी बोझ उठाने वाले बादलों की!
फिर आसानी से चलने वाली नावों की!
फिर (अल्लाह का) आदेश बाँटने वाले (फ़रिश्तों की)!
निःसंदेह जो तुमसे वादा किया जाता है, निश्चय वह सत्य है।1
तथा निःसंदेह हिसाब अनिवार्य रूप से घटित होने वाला है।
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ