पृष्ठ 531 देख रहे हैं
पृष्ठ 531 देख रहे हैं
Al-Qamar
.54
The Moon
और हमारा आदेश तो केवल एक बार होता है, जैसे आँख की एक झपक।1
और निःसंदेह हमने तुम्हारे जैसे कई समूहों को विनष्ट कर दिया, तो क्या है कोई नसीहत हासिल करने वाला?
और उन्होंने जो कुछ भी किया वह किताबों (कर्मपत्रों) में दर्ज है।1
और हर छोटी और बड़ी बात लिखी हुई है।
निःसंदेह (अल्लाह से) डरने वाले बाग़ो और नहरों में होंगे।
सत्य की सभा में, महान बादशाह के पास, जो असीम शक्ति वाला है।
अत्यंत दयावान् ने।
यह क़ुरआन सिखाया।
उसने मनुष्य को पैदा किया।
उसे बात करना सिखाया।
सूर्य तथा चंद्रमा एक हिसाब से चल रहे हैं।
तथा बिना तने के पौधे और पेड़ सजदा करते हैं।
और उसने आकाश को ऊँचा किया और न्याय का संतुलन स्थापित किया।1
ताकि तुम माप-तौल में अति न करो।
तथा न्याय के साथ तौल को सीधा रखो और माप-तौल में कमी न करो।
और उसने धरती को सृष्टि के लिए (रहने योग्य) बनाया।
उसमें फल हैं, तथा आवरणों वाले खजूर के वृक्ष हैं।
और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित पौधे हैं।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उसने मनुष्य को ठीकरी की तरह बजने वाली मिट्टी से पैदा किया।
तथा जिन्नों को आग की ज्वाला से पैदा किया।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ