पृष्ठ 535 देख रहे हैं
पृष्ठ 535 देख रहे हैं
Al-Waqi'ah
.56
The Inevitable
उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।
ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।
वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।
तथा ऐसे फल लेकर जिन्हें वे पसंद करते हैं।
तथा पक्षियों का मांस लेकर जिसकी वे इच्छा रखते हैं।
और बड़ी-बड़ी नैनों वाली गोरियाँ होंगी।
छिपाकर रखे हुए मोतियों के समान।
उसके बदले में जो वे (संसार में) किया करते थे।
वे उस में न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न पाप की बात।
केवल सलाम ही सलाम की आवाज़ होगी।
और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!
वे बिना कँटीले बेरियों में होंगे।
तथा परत-दर-परत लगे हुए केलों में।
और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।1
और प्रवाहित जल में।
तथा बहुत अधिक फलों में।
जो न कभी समाप्त होंगे और न उनसे कोई रोक-टोक होगी।
और ऊँचे बिस्तरों पर होंगे।
निःसंदेह हमने उनको एक विशेष रूप से पैदा किया है।
तो हमने उन्हें कुँवारियाँ बनाया है।
जो पतियों को प्रिय और समान आयु वाली हैं।
दाहिने हाथ वालों के लिए।
एक बड़ा समूह पहले लोगों में से हैं।
तथा एक बड़ा समूह पिछले लोगों में से हैं।
और बाएँ हाथ वाले, क्या ही बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
(वे) गर्म हवा तथा खौलते जल में होंगे।
और काले धुएँ के साये में होंगे।
जो न शीतल होगा और न देखने में अच्छी ही लगेगा।
निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।
तथा वे बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे।
और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?
और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी?
आप कह दें : निःसंदेह अगले तथा पिछले (सभी) लोग।
एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ