पृष्ठ 578 देख रहे हैं
पृष्ठ 578 देख रहे हैं
Al-Qiyamah
.75
The Resurrection
कदापि नहीं1, बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
और बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
उस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
और कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
उन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
कदापि नहीं1, जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
और कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
और उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
और पिंडली, पिंडली1 के साथ लिपट जाएगी।
उस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
तो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।
लेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
फिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।
तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
फिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
क्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?1
क्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?
फिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।
फिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।
क्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?
निश्चय इनसान पर ज़माने का एक ऐसा समय भी गुज़रा है, जब वह कोई ऐसी चीज़ नहीं था जिसका (कहीं) उल्लेख1 हुआ हो।
निःसंदेह हमने इनसान को मिश्रित वीर्य1 से पैदा किया, हम उसकी परीक्षा लेते हैं। तो हमने उसे सुनने वाला, देखने वाला बना दिया।
निःसंदेह हमने उसे रास्ता दिखा दिया।1 (अब) वह चाहे कृतज्ञ बने और चाहे कृतघ्न।
निःसंदेह हमने काफ़िरों के लिए ज़ंजीरें तथा तौक़ और भड़कती हुई आग तैयार की है।
निश्चय सदाचारी लोग ऐसे जाम से पिएँगे, जिसमें कपूर का मिश्रण होगा।
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ