पृष्ठ 590 देख रहे हैं
पृष्ठ 590 देख रहे हैं
Al-Buruj
.85
The Mansions of the Stars
क़सम है बुर्जों वाले आकाश की!
और क़सम है उस दिन की, जिसका वादा किया गया है!
क़सम है गवाह की और उसकी, जिसके बारे में गवाही दी जाएगी!
खाई वालों का नाश हो गया!1
जिसमें ईंधन से भरी आग थी।
जबकि वे उस (के किनारों) पर बैठे हुए थे।
और वे ईमान वालों के साथ जो कुछ कर रहे थे, उस पर गवाह थे।
और उन्हें ईमान वालों की केवल यह बात बुरी लगी कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे, जो प्रभुत्वशाली और हर प्रकार की प्रशंसा के योग्य है।
वह (अल्लाह) कि जिसके लिए आकाशों और धरती का राज्य है, और अल्लाह हर चीज़ से अवगत है।
निश्चय जिन लोगों ने ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को परीक्षण में डाला (सताया), फिर तौबा न की, तो उनके लिए जहन्नम की यातना है तथा उनके लिए जलाने वाली यातना है।
निःसंदेह जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किए, उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं और यही बहुत बड़ी सफलता है।1
निःसंदेह तेरे पालनहार की पकड़ बड़ी सख्त है।
निःसंदेह वही पहली बार पैदा करता है और (वही) दूसरी बार पैदा करेगा।
और वह है जो अत्यंत क्षमा करने वाला, बहुत प्रेम करने वाला है।
वह अर्श (सिंहासन) का मालिक, बड़ा गौरवशाली है।
वह जो चाहता है, कर गुज़रने वाला है।1
(ऐ नबी!) क्या तुम्हें सेनाओं की ख़बर पहुँची है?
फ़िरऔन तथा समूद की?1
बल्कि वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, झुठलाने में लगे हुए हैं।
और अल्लाह उनके पीछे से (उन्हें) घेरे हुए है।1
बल्कि वह गौरव वाला क़ुरआन है।
जो लौह़े मह़फ़ूज़ (सुरक्षित पट्टिका) में लिखा हुआ है।1
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ