पृष्ठ 599 देख रहे हैं
पृष्ठ 599 देख रहे हैं
Al-Bayyinah
.98
The Clear Proof
उनका बदला उनके पालनहार के पास सदा रहने वाले बाग़ हैं, जिनके नीचे से नहरें बहती हैं। वे उनमें सदैव रहने वाले हैं। अल्लाह उनसे प्रसन्न हुआ और वे अल्लाह से प्रसन्न हुए। यह उसके लिए है, जो अपने पालनहार से डर गया।1
जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जाएगा।
तथा धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी।
और इनसान कहेगा कि इसे क्या हो गया?
उस दिन वह अपनी खबरें बयान करेगी।
क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे इसका आदेश दिया होगा।
उस दिन लोग अलग-अलग होकर लौटेंगे, ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएँ।1
तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।
और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।1
क़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
फिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
फिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
फिर उससे धूल उड़ाते हैं।
फिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
निःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
और निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।1
और निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।1
तो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ