सूरह 55 देख रहे हैं
सूरह 55 देख रहे हैं
Ar-Rahman
.55
The Beneficent
अत्यंत दयावान् ने।
यह क़ुरआन सिखाया।
उसने मनुष्य को पैदा किया।
उसे बात करना सिखाया।
सूर्य तथा चंद्रमा एक हिसाब से चल रहे हैं।
तथा बिना तने के पौधे और पेड़ सजदा करते हैं।
और उसने आकाश को ऊँचा किया और न्याय का संतुलन स्थापित किया।1
ताकि तुम माप-तौल में अति न करो।
तथा न्याय के साथ तौल को सीधा रखो और माप-तौल में कमी न करो।
और उसने धरती को सृष्टि के लिए (रहने योग्य) बनाया।
उसमें फल हैं, तथा आवरणों वाले खजूर के वृक्ष हैं।
और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित पौधे हैं।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उसने मनुष्य को ठीकरी की तरह बजने वाली मिट्टी से पैदा किया।
तथा जिन्नों को आग की ज्वाला से पैदा किया।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
(वह) सूर्योदय1 के दोनों स्थानों तथा सूर्यास्त के दोनों स्थानों का रब है।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उसने दो सागरों को मिला दिया, जो (देखने में) आपस में मिलते हैं।
उन दोनों के बीच एक अवरोध है (जिससे) वे आगे नहीं बढ़ते।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उन दोनों से मोती और मूँगा निकलते हैं।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
तथा उसी के अधिकार में हैं समुद्र में चलने वाले पहाड़ों जैसे जहाज़।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
हर कोई जो इस (धरती) पर है, नष्ट होने वाला है।
तथा आपके पालनहार का चेहरा बाक़ी रहेगा, जो बड़ी महिमा और सम्मान वाला है।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उसी से माँगता है, जो कोई आकाशों तथा धरती में है। वह प्रतिदिन एक (नए) कार्य में है।1
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
हम जल्द ही तुम्हारे लिए फ़ारिग़ होंगे1 ऐ दो भारी समूहो! (जिन्नो और इनसानो!)2
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
ऐ जिन्न तथा मनुष्य के समूह! यदि तुम आकाशों तथा धरती के किनारों से निकल सकते हो, तो निकल भागो, (परंतु) तुम शक्ति (प्रभुत्व) के बिना नहीं निकल सकोगे।1
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
तुम दोनों पर आग का ज्वाला तथा धुआँ छोड़ा जाएगा। फिर तुम अपने आपको बचा नहीं सकोगे।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
फिर जब आकाश फट जाएगा, तो वह तेल की तरह लाल हो जाएगा।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
फिर उस दिन न किसी मनुष्य से उसके गुनाह के बारे में पूछा जाएगा और न किसी जिन्न से।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
अपराधियों की पहचान उनके चिह्नों से होगी, फिर माथे के बालों और पैरों से (उन्हें) पकड़ा जाएगा।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
यही है वह जहन्नम, जिसे अपराधी लोग झुठलाते थे।
वे उसके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहे होंगे।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
और जो व्यक्ति अपने पालनहार के समक्ष खड़े होने से डर गया, उसके लिए दो बाग़ हैं।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
दोनों बहुत शाखाओं वाले हैं।
तो तुम दोनों अपने पालनहार की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे?
उन दोनों में दो जल स्रोत बहते हैं।
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ