सूरह 95 देख रहे हैं
क़ुरआन रीडर लोड हो रहा है...
सूरह 95 देख रहे हैं
At-Tin
.95
The Fig
क़सम है अंजीर की! तथा ज़ैतून की!
एवं "तूरे सीनीन" की क़सम!
और इस शान्ति वाले नगर की क़सम!
निःसंदेह हमने इनसान को सबसे अच्छी संरचना में पैदा किया है।
फिर हमने उसे सबसे नीची हालत की ओर लौटा दिया।
परंतु जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है।
फिर (ऐ मनुष्य) तुझे कौन-सी चीज़ बदले (के दिन) को झुठलाने पर आमादा करती है?
क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं है?
सूरह समाप्त
The system theme automatically adapts to your light/dark mode settings
Quran.com की डिफ़ॉल्ट उथमानी शैली
पूर्वावलोकन
بِسْمِ ٱللَّهِ